Bhagalpur News: पूर्णिया: रूपौली अंचल में चार स्थानों पर सामुदायिक रसोई की शुरुआत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: रूपौली, एक संवाददाता। रूपौली अंचल के बाढ़ प्रभावित तीन पंचायतों में प्रभावित परिवारों के

Bhagalpur News: पूर्णिया: रूपौली अंचल में चार स्थानों पर सामुदायिक रसोई की शुरुआत

Bhagalpur News: रूपौली, एक संवाददाता। रूपौली अंचल के बाढ़ प्रभावित तीन पंचायतों में प्रभावित परिवारों के लिए चार जगहों पर सामुदायिक रसोई की शुरुआत कर दी गई है । इसके सफल संचालन को लेकर शिविर प्रभारी और नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है। कोयली सिमरा पूरब में उo मo विद्यालय सिमरा और प्राथमिक विद्यालय कोसकीपुर, कोयली सिमरा पश्चिम में मध्य विद्यालय पुरानी नंदगोला और भौवा परवल में प्राथमिक विद्यालय साधुपुर मंझोडीह में सामुदायिक रसोई घर की शुरुआत की गई है। जहां प्रभावित परिवार पका पकाया भोजन ग्रहण करेंगे। प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित भौवा परवल और कोयली सिमरा पश्चिम पंचायत का नाव से पदा एडीएम सह डीपीआरओ सुजय कुमार सिंह ,सहायक आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रणव कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा अनुपम ने सोमवार के दिन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने लोगों से पूछताछ करते हुए वस्तु स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक जरूरी दिशा निदेश दिया । कारी कोसी नदी के बढ़े जलस्तर से प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है । जिसको लेकर प्रभावित विद्यालयों को बगल के विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। बाढ़ पानी से प्रभावित हुए विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय धोबिनिया बासा, मध्य विद्यालय मोहनपुर, प्राथमिक विद्यालय साधुपुर मंझोडीह, प्राथमिक विद्यालय टोपरा, मध्य विद्यालय जंगल टोला, प्राथमिक विद्यालय महर्षि नगर डोभा, प्राथमिक विद्यालय फुलकिया बासा डोभा, प्राथमिक विद्यालय बघवा बासा, प्राथमिक विद्यालय गोढ़ी टोला सपाहा ,उच्च माध्यमिक विद्यालय भौवा परवल,उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरी और उच्च माध्यमिक विद्यालय विजय मोहनपुर शामिल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: पूर्णिया: रूपौली अंचल में चार स्थानों पर सामुदायिक रसोई की शुरुआत