नशे के खिलाफ पुलिस की मदद को आगे आए असानंदपुर के लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

मोहल्ले में नशा करते पकड़े जाने पर 2000 से 10 हजार तक लगेगा जुर्माना भागलपुर,

नशे के खिलाफ पुलिस की मदद को आगे आए असानंदपुर के लोग

भागलपुर, प्रधान संवाददाता नशीले पदार्थ के तस्करों के विरुद्ध पुलिस की सख्ती देख आम लोग भी अब इस मुद्दे पर पुलिस की मदद को आगे आने लगे हैं। असानंदपुर के शिया टोली के लोग खुलकर पुलिस की मदद को आगे आए हैं। समाजसेवी सैयद अरशद अली के नेतृत्व में यह पहल शुरू हुई है। लोगों का कहना है कि शिया टोली की यह पहल आसपास के इलाकों के लिए भी प्रेरणा बन रही है और धीरे-धीरे जागरूकता का दायरा बढ़ रहा है।नशे को लेकर गंभीर स्थिति को देखते हुए सैयद अरशद अली ने लोगों को संगठित कर इस बुराई के खिलाफ अभियान की शुरुआत की है।

नौजवानों के बीच गांजा, स्मैक, ब्राउन शुगर और सॉल्यूशन जैसे नशीले पदार्थों का खुलेआम इस्तेमाल होने की शिकायत मिलने पर यह पहल की गई। सामाजिक स्तर पर यह निर्णय लिया गया है कि मोहल्ले में नशा करते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति पर 2000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसे लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया जाएगा। अभिभावकों को भी जागरूक करने की बात कही है। अगले रविवार को इसको लेकर महापंचायत आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है। नशीले पदार्थ की तस्करी और युवाओं को इससे बचाने को लेकर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के प्रयास की लोगों ने सराहना की है। इस पहल में मुख्य रूप से शाबान, फैजान, दानिश, लड्डू, चिक्कू, जब्बार, इरफ़ान, मिठ्ठू, गुलाम, ट्विंकल, पप्पू, शम्सुद्दीन, अनवर, अग्गन, बाबर, बब्बा, शिशु, जरीना, जहाना, बाकर, मुन्ना, नवाब, महताब, अफरोज, बबलू संजू एवं अन्य शामिल हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।