Bhagalpur News: किशनगंज: जिले में मनाया गया तीज का त्योहार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: किशनगंज में हरतालिका तीज विशेष उत्साह के साथ मनाई गई। सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा करती हैं। पूजा के बाद कथा सुनने का आयोजन किया गया। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजा की और बाजारों में चहल-पहल रही।

Bhagalpur News: किशनगंज: जिले में मनाया गया तीज का त्योहार

Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट हरतालिका तीज सोमवार क़ो जिले में हर्षोल्लास एवं भक्तिमय माहौल में मनाया गया। तीज क़ो लेकर महिलाओं के बीच सुबह से उत्साह का माहौल बना रहा। सुहागिन महिलाएं सज धज कर और सोलह श्रृंगार इस पूजा में शामिल हुई और पूजा अर्चना कर अपने पति के दीर्घायु की कामना की। सुहागिन महिलाएं मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंची थी। इस दौरान पूजा अर्चना के बाद कथा सुनी। कई घरों में भी महिलाएं पूजा अर्चना कर कथा सुनी। इस दौरान महिलाएं निर्जला व्रत कर भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना की। तीज क़ो लेकर शहर में भक्ति का माहौल बना रहा।

पंडित रंजीत झा ने कहा कि हरतालिका तीज का व्रत को हरतालिका तीज या तीजा भी कहते हैं। यह व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हस्त नक्षत्र के दिन किया जाता है। इस दिन कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियाँ गौरी-शंकर की पूजा करती हैं। वहीं इस व्रत में पूरे दिन निर्जल व्रत किया जाता है और अगले दिन पूजन के पश्चात ही व्रत तोड़ा जाता है। इस व्रत से जुड़ी एक मान्यता यह है कि इस व्रत को करने वाली स्त्रियां पार्वती जी के समान ही सुखपूर्वक पतिरमण करके शिवलोक को जाती हैं। हरतालिका तीजसौभाग्यवती स्त्रियां अपने सुहाग को अखण्ड बनाए रखने और अविवाहित युवतियां मन मुताबिक वर पाने के लिए हरितालिका तीज का व्रत करती हैं। सर्वप्रथम इस व्रत को माता पार्वती ने भगवान शिव शंकर के लिए रखा था। इस दिन विशेष रूप से गौरी−शंकर का ही पूजन किया जाता है। इस दिन व्रत करने वाली स्त्रियां सूर्योदय से पूर्व ही उठ जाती हैं और नहा धोकर पूरा श्रृंगार करती हैं। पूजन के लिए केले के पत्तों से मंडप बनाकर गौरी−शंकर की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसके साथ पार्वती जी को सुहाग का सारा सामान चढ़ाया जाता है। रात में भजन, कीर्तन करती है और शिव पार्वती विवाह की कथा सुनी जाती है। तीज क़ो लेकर बाजारों में काफ़ी चहल पहल रही। पूजन सामग्री, फल मिठाई के अलावे श्रृंगार के दुकानों पर खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इसके अलावे डलिया की भी खरीददारी लोगों ने की। दोपहर से लेकर देर शाम तक खरीददारी के लिए भीड़ जुटी रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: किशनगंज: जिले में मनाया गया तीज का त्योहार