सहयोग शिविर से उमड़ती रही लोगों की भीड़
पीरपैंती प्रखंड के तीन पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। रानीदियारा पंचायत में 49, मोहनपुर दियारा में 35 और एकचारी दियारा पंचायत में 46 आवेदन प्राप्त हुए। कुल मिलाकर 10 और 12 आवेदन का त्वरित निष्पादन किया गया। शिविर का निरीक्षण डीआरडीए डायरेक्टर और अन्य अधिकारियों ने किया।

पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को पीरपैंती प्रखंड के तीन पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों की भीड़ उमड़ती रही। कटाव में विलीन हो चुके रानीदियारा पंचायत में बीसीओ आशीष कुमार, एलयो ब्रजमोहन तांती आदि की उपस्थिति में कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 10, 12 आवेदन का त्वरित निष्पादन किया गया। मोहनपुर दियारा पंचायत में आरओ मनोहर कुमार एवं एमओ खुशबू कुमारी आदि की मौजूदगी में कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए। जबकि एकचारी दियारा पंचायत में बीपीआरओ कामेश्वर नारायण, बीएओ सुमन कुमार आदि की उपस्थिति में कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं डीआरडीए डायरेक्टर अमर मिश्र, डीसीएलआर मो. सरफराज नवाज, एसडीपीओ कहलगांव टू गरिमा, बीडीओ आदि लगातार शिविर का निरीक्षण करते रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


