सहयोग शिविर में 95 आवेदन प्राप्त

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बिहपुर के झंडापुर पश्चिम और मड़वा पूरब पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित हुआ। बीडीओ, सीओ और बीपीआरओ ने ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत समस्याओं के समाधान के लिए शिविरों का आयोजन किया। झंडापुर में 50 और औलियाबाद में 45 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने 30 दिनों में आवेदन का निष्पादन करने का आश्वासन दिया।

सहयोग शिविर में 95 आवेदन प्राप्त

बिहपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के झंडापुर पश्चिम एवं मड़वा पूरब पंचायत में मंगलवार को क्रमशः प्लस टू स्कूल झंडापुर और औलियाबाद परिसर में सहयोग शिविर आयोजित हुआ। शिविर में बीडीओ एसएन पंडित, सीओ लवकुश कुमार एवं बीपीआरओ काजल कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार के ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। झंडापुर में 50 तथा औलियाबाद में 45 आवेदन प्राप्त हुए। विभिन्न विभागों ने आवेदन लेने के लिए काउंटर लगाए। राजस्व, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, पेयजल, प्रमाण पत्र और बिजली संबंधी समस्याओं के आवेदन लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के निष्पादन का प्रयास 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।

शिविर में जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।