Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCommunist Party Protests in Barari Hunger Strike for Land Rights
कटिहार: मागों को लेकर भाकपा ने किया भूख हड़ताल

कटिहार: मागों को लेकर भाकपा ने किया भूख हड़ताल

संक्षेप:

बरारी प्रखंड कार्यालय के सामने भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी के कार्यकर्ता अपने 6 सूत्री मांगों को लेकर भुख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी मांगों में भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए जमीन प्रदान करना, सरकारी जमीन...

Sep 04, 2025 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बरारी। संवाद सूत्र । बरारी प्रखंड कार्यालय के सामने गुरुबार को भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी के कार्यकताओं ने अपने 6 सूत्री मांगों को लेकर भुख हड़ताल पर बैठे गये हैं। भाकपा के कामरेड राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अपनी मांग को रखते हुए कहा है कि भूमिहीन प्रत्येत परिवार को आवास के लिए पांच डीस्मील जमीन का पर्चा निर्गत करने और कब्जा किये गये सिक्कट मौजा के सिलिंग वाली जमीन को मुक्त कराते हुए पंचायत के तेरासी टोला नहर पर बसे गरीब आदिवासीयो के नाम से पांच डिस्मील जमीन देने एक राजस्व भूमि सुधार उप समाहर्ता कटिहार के आदेशानुसार बटाईदार घोषित करने की मांग किया है।उन्होंने

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घुसकी ग्राम में अवस्थित कॉपरेटीव भवन की जमीन में सुरक्षा के लिए चाहर दीवाड़ी का निर्माण कराने तथा रौनियां पंचायत वार्ड संख्या 10 घुसकी में अवस्थित बिहार सरकार के आठ डिस्मील जमीन पर जनहित में सामुदायिक भवन का निर्माण कराने की मांग किया है।इस अवशर पर अनशन पर बैठे भाकपा के लोगो ने कहा है कि जब तक मांग पूरा नही होगा तब तक के लिए अनशन जारी रहेगा।इस अवशर पर कामरेड राजेन्द्र प्रसाद यादव देव नारायण सहनी मन्टा मरांडी रतनी देवी नरेश रिषी वकील रिषी रेखा देवी सबजिया देवी खुशीता देवी सिकेन्दर परिहार आदि लोग उपस्थित थे।