ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरकमरतोड़ महंगाई से आम लोगों का जीना हुआ दूभर

कमरतोड़ महंगाई से आम लोगों का जीना हुआ दूभर

बिहपुर में कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक की मनायी पुण्यतिथि  तीन प्रखंडों में अल्पसंख्यक सेल...

कमरतोड़ महंगाई से आम लोगों का जीना हुआ दूभर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरMon, 27 Dec 2021 04:30 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहपुर। संवाद सूत्र

बिहपुर के ऐतिहासिक स्वराज आश्रम परिसर स्थित कांग्रेस भवन में रविवार को बिहपुर के पूर्व विधायक अमरपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद शर्मा की 17वीं पुण्यतिथि  प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला की अध्यक्षता एवं नवीन शर्मा के संचालन में मनायी गयी। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये। उनके पुत्र व वरीय कांग्रेस नेता नवीन शर्मा ने बताया कि वे 1980-1990 तक विधायक रहे। उनके कार्यकाल में बिहपुर ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ था।

बिहपुर पहुंचे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक सेल के उपाध्यक्ष सह प्रभारी शिवली मंजूर, एनएसवाई भागलपुर के नीरज कुमार, प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला, राधाकृष्ण सिंह, अल्पसंख्यक सेल के जिला संयोजक मो. अरशद अली,  राजनीति प्रसाद, सबरार आलम , नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मचारी सिंह, जिला उपाध्यक्ष अयूब अली, इरफान आलम ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर स्वराज आश्रम से स्टेशन गोलंबर तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकार को बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि कमरतोड़ महंगाई की वजह से आमलोगों का जीना दूभर हो गया है। बढ़ते पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के  मूल्यों पर कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनता का खून चूस रही है। देश के हालात दिनोंदिन बद से बदतर होती जा रही है। उसके बाद अल्पसंख्यक सेल के उपाध्यक्ष सह प्रभारी शिवली मंजूर ने बिहपुर अल्पसंख्यक सेल के प्रखंड अध्यक्ष के लिए जावेद खान को, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष के लिए मो. इश्तियाक  एवं नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष के लिए मो. मुस्तफा को मनोनयन  पत्र सौंपा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें