ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरजेएलएनएमसीएच में एमबीबीएस की 180 सीटों के लिए कॉलेज ने मांगे संसाधन

जेएलएनएमसीएच में एमबीबीएस की 180 सीटों के लिए कॉलेज ने मांगे संसाधन

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में अगले सत्र से एमबीबीएस में 50 सीटें बढ़ेंगी जिससे कुल 180 सीट (150 सीट+30 सीट आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए) पर पढ़ाई होने लगेगी। इतनी...

जेएलएनएमसीएच में एमबीबीएस की 180 सीटों के लिए कॉलेज ने मांगे संसाधन
भागलपुर, विपिन नागवंशीSat, 07 Dec 2019 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में अगले सत्र से एमबीबीएस में 50 सीटें बढ़ेंगी जिससे कुल 180 सीट (150 सीट+30 सीट आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए) पर पढ़ाई होने लगेगी। इतनी सीटों के लिए जरूरी संसाधनों की सूची कॉलेज प्रशासन ने सूबे के प्रधान सचिव स्वास्थ्य और बिहार मेडिकल सर्विसेज इंफ्रास्ट्रक्चर कार्पोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) के एमडी को भेज दी है। फिलहाल जेएलएनएमसीएच में 120 सीटों पर पढ़ाई हो रही है।
 
120 सीट के लिए अभी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चार छात्र, चार छात्रा व एक-एक पीजी व इंटर्न (कुल 14) हॉस्टल हैं। इसमें भी इंटर्न हॉस्टल समेत पांच हॉस्टल अत्यंत जर्जर अवस्था में है। इसके जीर्णोद्धार के लिए कॉलेज के प्राचार्य ने प्रधान सचिव को फोन व बीएमएसआईसीएल के इंजीनियर को पत्र लिखा था। तीन माह पहले बीएमएसआईसीएल के इंजीनियर आये थे, लेकिन इसके बाद इसके जीर्णोद्धार की कवायद धरी की धरी रही। जबकि एमबीबीएस में 180 सीट की पढ़ाई के लिए कम से कम 14 और नये हॉस्टल की जरूरत है।

आईआईटीवी एक्सरे समेत पांच मशीन की जरूरत
180 सीट के लिए जेएलएनएमसीएच के रेडियोलॉजी विभाग के लिए आईआईटीवी चार एक्सरे मशीन, टीबी एंड चेस्ट के लिए डीएलपीओ समेत पांच बड़ी मशीनों की जरूरत है। इन मशीनों की कमी के कारण ही अभी कॉलेज को एमबीबीएस में 100 सीट की स्थायी मान्यता के बजाय महज 50 सीट की ही मिल पायी है।  

संसाधन               जरूरत    उपलब्ध 
टीचर                    145         108
स्टॉफ नर्स              513          450
सिस्टर इंचार्ज          68            01
एएनएस                 01             00
डीएनएस                 01            00
नर्सिंग अधीक्षक        01          00
एपिडेमोलॉजिस्ट        01         00
सीनियर रेजीडेंट        96          72

 
कॉलेज में 180 सीट के लिए जरूरी टीचर, मशीन, हॉस्टल आदि के लिए प्रधान सचिव स्वास्थ्य को सूची एवं हॉस्टल के जीर्णोद्धार के लिए बीएमएसआईसीएल के एमडी को पत्र लिखा जा चुका है। उम्मीद है कि 180 सीट की पढ़ाई शुरू होने से पहले ही जरूरी संसाधन से कॉलेज लैस हो जायेगा।   - डॉ. हेमंत कुमार सिन्हा, प्राचार्य, जेएलएनएमसीएच, भागलपुर
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें