फिर लौटी ठंड, सिहरन बढ़ा रही रातों में
भागलपुर, वरीय संवाददाता बीते तीन दिन में रात का पारा 2.7 डिग्री सेल्सियस तो बीते

भागलपुर। बीते तीन दिन में रात का पारा 2.7 डिग्री सेल्सियस तो बीते 24 घंटे में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो चुकी है। जिससे रातों से गायब हो चुकी ठंड बीती रात से फिर से वापस आ गई है। रात की हल्की ठंड देह में सिहरन पैदा कर रही है तो वहीं दिन में सूरज की तीखी धूप अब हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि होली तक जहां दिन का पारा 32.0 डिग्री सेल्सियस के पार होगा तो वहीं रात का पारा 15.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


