Cold Wave Hits Supaul Temperature Drops Increased Demand for Winter Clothing सुपौल : पछुआ हवा चलने से लोगों को ठंड की कनकनी से हो रही परेशानी, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCold Wave Hits Supaul Temperature Drops Increased Demand for Winter Clothing

सुपौल : पछुआ हवा चलने से लोगों को ठंड की कनकनी से हो रही परेशानी

सुपौल में पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बाजारों में गर्म...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 27 Dec 2024 05:10 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल : पछुआ हवा चलने से लोगों को ठंड की कनकनी से हो रही परेशानी

सुपौल। जिले में पछुआ हवा चलने से ठंड की कनकनी बढ़ गई है। जिस कारण लोगों को ठंड की ठिठुरन से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि हर रोज धूप खिल रही है। जिस कारण लोगों को ठंड से राहत मिल जाती है। हालांकि शाम ढलते ही चल रही सर्द पछुआ हवा के कारण लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा है। घरों में लोगों को ठंड की कनकनी का महसूस होती है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। शुक्रवार को धूप खिलने से विभिन्न बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। सिमराही, सरायगढ़, गणपतगंज, किशनपुर आदि बाजारों में रेडिमेड दुकानों पर गर्म कपड़ों के खरीदारों की मांग बढ़ गई है। खरीदारी कर रही महिलाओं ने बताया कि जैकेट, कंबल, स्वेटर, टोपी आदि के कीमतों में उछाल आया है। गर्म कपड़ों में एक सौ से ढाई सौ रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं व्यापारियों ने बताया कि कीमतों में ऊपर से बढ़ोतरी हुई है। माल ढुलाई खर्च बढ़ गया है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रमण कुमार ने बताया कि धूप खिलने कारण पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं दिख रहा है। हालांकि अगले कुछ दिनों में पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़कने की संभावना जताई है। बताया कि लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी सह वरीय वैज्ञानिक डॉ. मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि जिले में धान कटाई कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। रवि फसल के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। मौसम फिलहाल रवि फसल के लिए ठीक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।