ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरबांका में ठंड का कहर, चपेट में आने से व्यवसायी की मौत

बांका में ठंड का कहर, चपेट में आने से व्यवसायी की मौत

ठंड अब जानलेवा हो गयी है। बांका चांदन बाजार में व्यवसायी अरुण वर्णवाल (48 वर्ष) की मौत शनिवार की शाम ठंड लगने से हो गई। परिजनों ने बताया कि अरुण एमएमकेजी उच्च विद्यालय के चापाकल पर पानी पी रहे थे।...

बांका में ठंड का कहर, चपेट में आने से व्यवसायी की मौत
चान्दन(बांका)। निज प्रतिनिधिSun, 22 Dec 2019 02:15 PM
ऐप पर पढ़ें

ठंड अब जानलेवा हो गयी है। बांका चांदन बाजार में व्यवसायी अरुण वर्णवाल (48 वर्ष) की मौत शनिवार की शाम ठंड लगने से हो गई। परिजनों ने बताया कि अरुण एमएमकेजी उच्च विद्यालय के चापाकल पर पानी पी रहे थे। इसी दौरान वे अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।

उनको गिरते देख आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां जांच के बाद डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। चांदन अस्पताल के प्रभारी डा. एके सिन्हा के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मृत्यु का कारण ठंड लगना बताया गया है। मौत की खबर सुनते ही मुखिया छोटन मंडल, सरपंच गौतम दुबे आदि ने अस्पताल पहुंच कर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें