मोबाइल पर रील देखने से चालक ने संतुलन खोया, सीएनजी ऑटो पलटा, पांच घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

नवगछिया के तेतरी जीरो माइल के आगे सीएनजी ऑटो पलटने से पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की स्थिति नाजुक है। घायलों को अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। घटना उस समय हुई जब चालक ने मोबाइल पर रील देखना शुरू किया और ऑटो का बैलेंस बिगड़ गया।

मोबाइल पर रील देखने से चालक ने संतुलन खोया, सीएनजी ऑटो पलटा, पांच घायल

नवगछिया,  निज संवाददाता। नवगछिया के तेतरी जीरो माइल के आगे विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर सीएनजी ऑटो पलट जाने से उसने सवार महिला सहित पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घायलों को मौके पर मौजूद जवानों ने  अनुमंडल अस्पताल भिजवाया। घायलों में जालो  साह निवासी ढोलबज्जा, उसकी पत्नी रेणु देवी, पुत्र राहुल कुमार और पुत्री करीना कुमारी और बिपिन मंडल निवासी  लालगंज  मोहनपुर शामिल हैं। बिपिन मंडल और राहुल कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया रेफर किया गया। रेणु देवी ने बताया कि वह बौंसी जा रही थी। तेतरी से आगे बढ़ने के बाद चालक ने पॉकेट से मोबाइल निकाला और रील देखने लगा।

इसी दौरान ऑटो का बैलेंस बिगड़ा और पलट गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।