सीएमएस के पूर्व छात्र अपने स्कूल का नाम कर रहे रौशन

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में सीएमएस स्कूल में तीसरा पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश से 200 से अधिक पूर्व छात्र शामिल हुए। विशप फ्रांसिस हांसदा ने उद्घाटन सत्र में सभी की भागीदारी की सराहना की। पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और स्कूल की अनुशासन परंपरा को आगे बढ़ाने की बात की।

सीएमएस के पूर्व छात्र अपने स्कूल का नाम कर रहे रौशन

भागलपुर, वरीय संवाददाता। सीएमएस स्कूल में रविवार को तीसरा पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन में देश-विदेश के 200 से अधिक पूर्व छात्र शामिल हुए। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विशप फ्रांसिस हांसदा ने कहा कि हर उम्र के लोग इस स्कूल के पूर्व छात्र हैं। कार्यक्रम में स्कूल की पुरानी यादों को ताजा कर उत्साह के साथ भागीदारी की है।1958 में पास आउट हुए भाजपा के वयोवृद्ध नेता हरिवंश मणि सिंह ने कहा कि शिक्षक द्वारा बताई गई सीख अब तक याद है। अपने संबोधन में पूर्ववर्ती छात्रों ने अपने संस्मरण को साझा किया। वक्ताओं ने कहा कि अनुशासन इस विद्यालय की विशेष पहचान रही है और छात्रों को इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए।

यहां के पढ़कर निकले छात्र आज देश व विदेश के विभिन्न क्षेत्र में नाम रौशन कर रहे हैं। पूर्व छात्रों ने यहां से रिटायर हुए शिक्षक रामावतार सर, रामनगीना सर और सलाहउद्दीन सर के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं सीआरपीएफ के आईजी संदीप सिंह ने स्कूल के एनसीसी छात्रों को सम्मानित किया। गुजरात से आए पूर्व छात्र रूपेश पटेल व कल्पेश पटेल ने आयोजन समिति का आभार जताया। उद्घाटन सत्र के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम व सहभोज का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष अमर कुमार पांडेय, एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. हेम शंकर शर्मा, सचिव चंद्र शेखर सिंह, समिति के उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, स्कूल के प्रिंसिपल प्रवीण सिंह, मृत्युंजय तिवारी, डॉ. सोमेन चटर्जी, गोविंद अग्रवाल, जगदीश चंद्र मिश्र, डॉ. विनय गुप्ता, आयोजन समिति के सचिव अजीत जैन, अजीत सहाय, पूर्व प्राचार्य एसवी कादिर, नवीन सिंह, अशोक दीक्षित, राजेश पाण्डेय, शैलेश सिंह, संजय कुमार, डॉ. पवन शरण, विश्वदीप मिश्रा आदि सदस्य थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।