Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCM Nitish Kumar to Address Rally in Raniganj for JD U Candidate
अररिया: बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अररिया आएंगे

अररिया: बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अररिया आएंगे

संक्षेप:

बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अररिया में रानीगंज विधानसभा के जदयू प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा का आयोजन लालजी उच्च विद्यालय परिसर में होगा, जहां प्रशासनिक तैयारियों के तहत डीएम और एसपी ने स्थल का जायजा लिया। अतिक्रमण हटाने और साफ-सफाई के निर्देश भी दिए गए।

Mon, 3 Nov 2025 05:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

रानीगंज। एक संवाददाता। बुधवार को सीएम नीतीश कुमार अररिया में होंगे। यहां वे रानीगंज विधानसभा के जदयू प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। रानीगंज लालजी उच्च विद्यालय परिस में सभा होनी है। सभा को लेकर जहां एक तरफ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थल को तैयार किया जा रहा है। वहीं दूसरी और प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गयी है। सोमवार को डीएम अनिल कुमार, एसपी अंजनी कुमार सहित एसडीपीओ सुशील कुमार, डीपीआरओ मनीष कुमार लालजी उच्च विद्यालय पहुंचे। यहां पर डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने हेलीपैड निर्माण स्थल के साथ-साथ सभा स्थल का जायजा लिया। डीएम व एसपी ने लालजी उच्च विद्यालय परिसर में अतिक्रमण पर नाराजगी जताई ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही रानीगंज पुलिस को विद्यालय के मैदान में रखे ईट, गिट्टी आदि को तुरंत हटाने का निर्देश दिया। डीएम ने लालजी उच्च विद्यालय के एचएम के साथ घूमकर चाहरदीवारी का जायजा लिया। जहां पर चहारदीवारी के पास अतिक्रमण है उसको हटाने के साथ साथ जहां पर चाहरदीवारी खाली है अथवा नहीं बनी है उसको बनवाने का आदेश दिया । इसके अलावे डीएम व एसपी ने विद्यालय परिसर में साफ सफाई व बेरिकेटिंग का भी जायजा लिया। रानीगंज फ़ोटो। 01 सोमवार को रानीगंज के लालजी उच्च विद्यालय में बुधवार को सीएम के संभावित कार्यक्रम का जायजा लेते डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी।