Bhagalpur News: सेतु बंद होने से आंसुओं में डूबी किसानों और सब्जी विक्रेताओं की मेहनत

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: टूटी राहें, टूटी उम्मीदें विक्रमशिला सेतु बंद होने से किसानों और विक्रेताओं की आजीविका ठप

Bhagalpur News: सेतु बंद होने से आंसुओं में डूबी किसानों और सब्जी विक्रेताओं की मेहनत

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने से भागलपुर और नवगछिया के बीच का संपर्क क्या टूटा, मानो हजारों गरीब किसानों और छोटे सब्जी विक्रेताओं के पेट पर ही लात पड़ गई हो। जो पुल कभी उनके परिवारों के पालन-पोषण और रोजी-रोटी का जरिया था, आज उसके बंद होने से उनके सामने जीवन-यापन का सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है। नवगछिया के खेतों में पसीना बहाकर सब्जियां उगाने वाले किसानों और उन्हें शहर के हाट-बाजारों तक पहुंचाने वाले छोटे दुकानदारों का हौसला अब जवाब देने लगा है। सब्जी विक्रेता पिंटू कुमार और रेखा देवी के दर्द में यह लाचारी साफ झलकती है। उन्होंने बताया कि सेतु बंद होने के पहले दिन (1 अक्टूबर) वे किसी तरह भारी जद्दोजहद के बाद भागलपुर पहुंचे थे, लेकिन रास्ते की अमानवीय तकलीफों ने उनका मनोबल ऐसा तोड़ा कि वे तीन दिनों तक मंडी आ ही नहीं सके। सोमवार को किसी तरह भागलपुर आए तो नया डर सताने लगा कि सब्जी बेचने के बाद देर शाम होने पर उन्हें पूरी रात अपनों से दूर बियाडा घाट पर खुले आसमान के नीचे ही गुजारनी पड़ेगी।

महिलाओं और बुजुर्गों की कठिनाइयाँ

इससे भी ज्यादा खतरनाक स्थिति घाटों पर सुविधाओं के अभाव की है। घाट से मुख्य सड़क के बीच वाहनों की मनाही के कारण गरीब महिलाओं और बुजुर्गों को सब्जियों की भारी बोरियां सिर पर ढोकर ले जानी पड़ रही है। इसी मजबूरी का शिकार बनीं सब्जी विक्रेता जयमाला देवी। नवगछिया से मेहनत की तीन बोरियां लेकर निकलीं जयमाला देवी की सिर पर बोझा ढोने के कारण जहाज पर ही तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। बियाडा घाट पर बने स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज तो हुआ, पर आंखों में आंसू लिए वे बस यही सोच रही हैं कि इस हाड़-तोड़ स्थिति में क्या वे अपनी सब्जी बेचकर बच्चों के लिए निवाला जुटा पाएंगी?

किसानों की समस्याएँ

दूसरी ओर, खेतों में लहलहाती फसलें अब किसानों के लिए गले की फांस बन गई है। किसान बुलेली पंडित बताते हैं कि पुल बंद होने से व्यापारी गांव पहुंचना छोड़ चुके हैं। मेहनत से उगाई गई सब्जियां सड़ न जाएं, इस डर से वे पांच दिनों बाद खुद परिवार के लोगों के साथ बोरियां ढोकर भागलपुर पहुंचे हैं। मालवाहक जहाज न होने और सेतु बंद रहने से इन गरीब परिवारों की रोटी पर आफत आ गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने का क्या प्रभाव पड़ा?−
भागलपुर और नवगछिया के बीच का संपर्क टूटा है, जिससे गरीब किसानों और सब्जी विक्रेताओं की जीवन-यापन में संकट आ गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: सेतु बंद होने से आंसुओं में डूबी किसानों और सब्जी विक्रेताओं की मेहनत