
मधेपुरा : उप स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं मिल रही स्वास्थ्य की सुविधाएं
चौसा, निज संवाददाता। फुलौत पश्चिमी पंचायत में स्थापित उप स्वास्थ्य केंद्र बंद रहने के
चौसा, निज संवाददाता। फुलौत पश्चिमी पंचायत में स्थापित उप स्वास्थ्य केंद्र बंद रहने के बावजूद भी फाइलों में संचालित किया जा रहा है। फुलौत पश्चिम पंचायत के लगभग पचास हजार से भी अधिक की आबादी के लोगों के बीच पच्चीस वर्ष पूर्व स्थापित किया गया इस उप स्वास्थ्य केंद्र में पिछले करीब पन्द्रह वर्षों से ताला लटके रहने के कारण लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों की माने तो पिछले करीब 15 वर्षों से इस उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटके रहने के बावजूद भी डॉक्टर तथा नर्स यहां पर पद स्थापित है और प्रत्येक दिन उसका हाजिरी भी बनाया जा रहा है।
ग्रामीण ने उप केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने की मांग तो किया है लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्रामीण निरंजन उर्फ मुन्ना यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, चंद्र किशोर कुमार यादव, अलखु यादव, मुकेश यादव, राज कुमार सुमन, पिकू माही, सोनू खान, कैलू खान, रोहित सिंह ने कहा कि फुलौत पश्चिमी पंचायत में लगभग 50 हजार से भी अधिक की आबादी है और इस भारी आबादी वाले गांव के लोगों के बीच स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार के सौजन्य से लगभग 25 वर्ष पूर्व इस उप स्वास्थ्य केंद्र का स्थापना तो किया गया था लेकिन स्थापना होने के करीब 10 साल तक ही लोगों को किसी तरह सुविधा तो मिल पाया लेकिन पिछले 15 वर्षों से उप केंद्र में ताला लटक रहा है। जिसके कारण उन लोगों के बीच स्वास्थ्य सुविधा तो नहीं मिल रहा है। लेकिन फाइलों में प्रत्येक दिन यहां पर पदस्थापित डॉक्टर तथा नर्स की उपस्थिति भी बनाई जा रही है और लोगों को स्वास्थ्य सुविधा भी दी जा रही है। शंभू पासवान, अभिनंदन पासवान, मनीष कुमार पासवान, सुरज सिंह, गोपाल सिंह, शंकर यादव, रूपेश कुमार, विनय सिंह ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने के कारण उन लोगों को ग्रामीण चिकित्सकों के सहारे इलाज करने को मजबूरी बनी हुई रहती है। ग्रामीण चिकित्सकों से इलाज कराने के दौरान उन लोगों को आर्थिक संकट से भी झेलना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा उन लोगों को निशुल्क स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया गया है। अगर निशुल्क सुविधा लोगों को मिलते रहे तो उन लोगों को आर्थिक संकट झेलना नहीं पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहां की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उन लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी जानकारीदिए हैं। लेकिन आज तक किसी भी स्तर से उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई नहीं की जा सकी है। उधर बीडीओ सरीना आजाद ने कहा कि ताला लटक रहे उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थल जांच पड़ताल कर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




