Bhagalpur News: रविंद्र भवन जाने वाला प्रवेश द्वार किया गया बंद
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरBhagalpur News: भागलपुर में टीएमबीयू के रविंद्र भवन के लिए मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया है। यह कदम कुछ लोगों द्वारा अवैध धार्मिक स्थान बनाने के प्रयास के कारण उठाया गया है। इसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों को अब लाइब्रेरी या विश्वविद्यालय होकर जाना पड़ रहा है, जिससे पुलिस को गश्ती में समस्याएं हो रही हैं।

Bhagalpur News: भागलपुर। टीएमबीयू के रविंद्र भवन के लिए विवि के इंडोर मल्टीपर्पस स्टेडियम होकर जाने वाले मुख्य द्वार को बंद कर दियर गया है। दरअसल, रविंद्र भवन में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से धार्मिक स्थान बनाने का प्रयास किया गया था। उसे विभाग के हेड ने पुलिस को सूचना देकर रुकवाया था। इसी कारण गैर विद्यार्थियों की आवाजाही रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। अब विद्यार्थी लाइब्रेरी होकर या विवि होकर विभाग जाते हैं। हालांकि इस कारण विवि पुलिस को गश्ती में भी परेशानी हो रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


