Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCleanliness Survey 2026 New Theme and Digital Assessment Announced
भागलपुर: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए थीम का हुआ निर्धारण

भागलपुर: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए थीम का हुआ निर्धारण

संक्षेप:

भागलपुर में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 का फील्ड असेसमेंट मध्य-फरवरी से मार्च 2026 तक होगा। इस वर्ष की थीम 'स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' है। यह निरीक्षण कचरा प्रबंधन और नागरिक भागीदारी का आकलन करेगा, जिसमें 3,000 से अधिक मूल्यांकन शामिल हैं।

Feb 09, 2026 12:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के 10वें संस्करण का फील्ड असेसमेंट मध्य-फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर सभी नगर निकायों को मंत्रालय की ओर से सर्वेक्षण का थीम निर्धारण करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इस वर्ष की थीम 'स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' रखी गई है। 45 दिनों तक चलने वाले इस निरीक्षण में 3,000 से अधिक मूल्यांकन डिजिटल और जीपीएस तकनीक के माध्यम से शहरों की स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और नागरिक भागीदारी का आकलन करेंगे। मुख्य फोकस कचरा मुक्त शहरों (जीएफसी) और वाटर प्रमाणन पर होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें 31 दिसंबर 2024 तक गठित सभी शहरी स्थानीय निकाय (अर्बन लोकल बॉडी) हिस्सा लेंगे।