खगड़िया : आठ सूत्री मांगों को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षक की हड़ताल 17वें दिन भी जारी

खगड़िया : आठ सूत्री मांगों को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षक की हड़ताल 17वें दिन भी जारी

संक्षेप:

महेशखूंट में स्वच्छता पर्यवेक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को 17वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण पंचायत में कचड़ा उठाव का कार्य प्रभावित हो गया है। संघ ने सरकार से स्वच्छता पर्यवेक्षकों के...

Sep 12, 2025 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

महेशखूंट। एक प्रतिनिधि। बिहार प्रदेश स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मी संघ के आह्वान पर आठ सुत्री मांगों को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों की 17 वां दिन भी हड़ताल शुक्रवार को जारी रही। स्वच्छताकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने से पंचायत में घर- घर जाकर कचड़ा उठाव व संग्रह कार्य प्रभावित है। सार्वजनिक स्थल व चौंक चौराहे पर गंदगी की अंबर लगने लगा है। जिलाध्यक्ष उदय कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी की सपना को सकार करने को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षक और कर्मी पंचायत को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हम लोग दिन भर काम कर रहे है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फिर भी सरकार ने अंशकालिक की दर्जा दे दिया। साथ में कम मानदेय वृद्धि भी की गयी हैं। सरकार के द्वारा संचालित होनी बाली स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम भी हड़ताल में बाधित होगी। जिला महासचिव मनीष कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने स्वच्छता पर्यवेक्षकों को अंशकालिक कर्मी की दर्जा दे दिया है। जब की पुरे दिन काम विभाग के द्वारा लिया जाता है। इसके विरोध में संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है । सरकार की सतैला व्यवहार से स्वच्छता पर्यवेक्षक तथा स्वच्छता कर्मीओं में खासी नाराजगी है। सरकार ने सभी विभागों के कर्मी को सम्मान जनक मानदेय वृद्धि की। लेकिन स्वच्छता पर्यवेक्षकों को अंशकालिक की दर्जा देकर कम राशि बढाकर अपमानित करने का काम किया है । जिला के प्रत्येक पंचायत में स्वच्छता पर्यवेक्षक व कर्मी के द्वारा लगातार 17वां दिन हड़ताल पर रहने से सड़क किनारे तथा चौक चौराहे पर कचड़ा का जमावड़ा नजर आने लगी है। संघ के आह्वान पर पटना के गर्दनीबाग में विगत 20 अगस्त तथा एक सितम्बर को धरना प्रदर्शन भी किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार से हमलोग का मुख्य मांग स्वच्छता पर्यवेक्षक को 60 वर्षों तक का सेवाकाल करते हुए स्थायीकरण एवं वेतन वृद्धि किया जाए। जब तक आठ सुत्री मांग पुरी नहीं होगी। तक तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।