बांका : मंदार पर्वत पर प्रशासन ने शुरू किया सफाई अभियान

Feb 17, 2026 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बांका में मंदार पर्वत पर बढ़ते कचरे की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने सफाई अभियान शुरू किया। सफाई कर्मियों ने पर्वत परिसर से प्लास्टिक और अन्य कचरे को हटाना शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। प्रशासन ने नियमित सफाई सुनिश्चित करने और प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने का आश्वासन दिया।

बांका : मंदार पर्वत पर प्रशासन ने शुरू किया सफाई अभियान

बांका, एक संवाददाता। मंदार पर्वत पर फैले कचरे के अंबार से इसकी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था दोनों प्रभावित हो रहे थे। इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने सफाई अभियान की शुरुआत की। सफाई कर्मियों ने पर्वत परिसर में जमा प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाने का कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी अभियान में भाग लेकर सहयोग किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्लास्टिक उपयोग पर रोक के लिए सख्ती बरती जाएगी। श्रद्धालुओं से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;