Bhagalpur News: अररिया : स्वच्छता ही सेवा'नगर परिषद ने संभाला मोर्चा, अधिकारियों, कर्मियों और पार्षदों ने मिलकर किया श्रमदान

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: अररिया नगर परिषद क्षेत्र में 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े के तहत विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। नगर परिषद के अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने काली मंदिर चौक से चांदनी चौक तक सफाई की। सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और नियमों का पालन न करने वालों पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई।

Bhagalpur News: अररिया : स्वच्छता ही सेवा'नगर परिषद ने संभाला मोर्चा, अधिकारियों, कर्मियों और पार्षदों ने मिलकर किया श्रमदान

Bhagalpur News: अररिया से चन्दन कुमार लालू - काली मंदिर चौक से चांदनी चौक तक झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

- मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी ने आमजन से की शहर को स्वच्छ रखने की अपील

अररिया, निज संवाददाता

​राष्ट्रव्यापी 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़े के तहत अररिया नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता और जन-जागरूकता को लेकर श्रमदान किया गया। गुरुवार को आयोजित इस विशेष अभियान में नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों और वार्ड पार्षदों ने खुद हाथों में झाड़ू थामकर न सिर्फ मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की, बल्कि शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने खुद उठाया कचरा:

अभियान की शुरुआत नगर परिषद कार्यालय परिसर से हुई, जिसके बाद काली मंदिर चौक से चांदनी चौक तक सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा, उप मुख्य पार्षद गौतम साह, कार्यपालक पदाधिकारी चन्द्रराज प्रकाश ने संयुक्त रूप से सफाई कार्य का नेतृत्व किया। सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कचरा उठाकर कूड़ेदान में डाला और आसपास जमा गंदगी को साफ करवाया।इस अभियान में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर स्वच्छता प्रबंधक, स्वच्छता निरीक्षक, सफाई जमादार समेत सभी वार्डों के पार्षद व नगर परिषद के दर्जनों कर्मचारी पूरी सक्रियता के साथ शामिल हुए। अभियान के दौरान दुकानदारों और आम नागरिकों को सिंगल-यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने, कपड़े के थैलों का उपयोग करने और गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने की हिदायत दी गई।श्रमदान के बाद उपस्थित सभी कर्मियों, स्थानीय नागरिकों और व्यवसायियों को शहर को स्वच्छ, सुंदर और पॉलिथीन मुक्त बनाए रखने की सामूहिक स्वच्छता शपथ दिलाई गई।ईओ चन्द्रराज प्रकाश ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन का औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि नियमित रूप से निगरानी रखकर स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के प्रयास जारी रहेंगे।

जन-सहयोग की अपील:

ईओ चन्द्रराज प्रकाश ने कहा कि जनभागीदारी के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता, इसलिए शहरवासी अपने घरों का कचरा खुले में न फेंकें और सीधे स्वच्छता वाहन में ही डालें।

कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि शहर को सुंदर और स्वस्थ रखना किसी एक संस्था का कार्य नहीं है, बल्कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है। जब तक हर नागरिक इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा नहीं बनाएगा, तब तक पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्य का सम्मान तभी होगा जब हम शहर को गंदा न करें। दुकानदारों से अपनी दुकानों के आगे अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने और सड़कों पर कचरा न फैलाने की अपील की गई।उल्लंघन करने वालों पर नियम संगत जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई।

सामान्य प्रश्न

✦इस सफाई अभियान का नेतृत्व कौन कर रहा था?−
मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा, उप मुख्य पार्षद गौतम साह, कार्यपालक पदाधिकारी चन्द्रराज प्रकाश ने संयुक्त रूप से सफाई कार्य का नेतृत्व किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: अररिया : स्वच्छता ही सेवा'नगर परिषद ने संभाला मोर्चा, अधिकारियों, कर्मियों और पार्षदों ने मिलकर किया श्रमदान