Bhagalpur News: अररिया: अररिया में नगर संघर्ष समिति ने चलाया सफाई अभियान

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र मल्लिक नगर संघर्ष समिति अररिया के बैनर तले रविवार को शहर

Bhagalpur News: अररिया: अररिया में नगर संघर्ष समिति ने चलाया सफाई अभियान

Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र मल्लिक नगर संघर्ष समिति अररिया के बैनर तले रविवार को शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत समिति के सदस्यों ने काली मंदिर से चांदनी चौक तक सड़क किनारे जमा कचरे की साफ-सफाई की। सफाई अभियान के दौरान सड़क किनारे पड़े कचरे को हटाया गया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। नगर संघर्ष समिति ने आम लोगों से भी अपील की कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें तथा शहर को साफ रखने में सहयोग करें।

समिति का उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: अररिया: अररिया में नगर संघर्ष समिति ने चलाया सफाई अभियान