Bhagalpur News: भागलपुर: शनिवार शाम तक कचरे का बैकलॉग उठाने का निर्देश

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर में निगम कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में पांच दिनों तक कचरा जमा रहा। नगर आयुक्त ने निजी सफाई एजेंसियों को चेतावनी दी कि शनिवार शाम तक सभी बचे हुए कचरे को हटाना अनिवार्य है। रविवार को भी सफाई कार्य नियमित रूप से जारी रखने का निर्देश दिया गया है।

Bhagalpur News: भागलपुर: शनिवार शाम तक कचरे का बैकलॉग उठाने का निर्देश

Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट निगम कर्मियों की हड़ताल की वजह से शहर में पांच दिनों तक जमा हुआ कचरा कई इलाकों में अब भी पड़ा हुआ है। इसको लेकर नगर आयुक्त की ओर से शहर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही दोनों निजी एजेंसियों को कड़ी चेतावनी दी गई है। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि शनिवार देर शाम तक शहर के सभी इलाकों से बैकलॉग हुए कचरा को उठा कर डंपिंग यार्ड में शिफ्ट किया जाए। साथ ही रविवार को छुट्टी के दिन भी सफाई कार्य नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: भागलपुर: शनिवार शाम तक कचरे का बैकलॉग उठाने का निर्देश