Clash between public and police during immersion of Durga statue in Munger of Bihar in which one dead in police firing and more then six injured बिहार: मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत, एक की मौत, 6 से ज्यादा घायल, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरClash between public and police during immersion of Durga statue in Munger of Bihar in which one dead in police firing and more then six injured

बिहार: मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत, एक की मौत, 6 से ज्यादा घायल

बिहार के मुंगेर जिले में दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में एक युवक की मौत और छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। ...

Sunil Abhimanyu मुंगेर। कार्यालय संवाददाता, Tue, 27 Oct 2020 08:55 AM
share Share
Follow Us on
बिहार: मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत, एक की मौत, 6 से ज्यादा घायल

बिहार के मुंगेर जिले में दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में एक युवक की मौत और छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।  बताया जा रहा है कि सोमवार की आधी रात शादीपुर में बड़ी दुर्गा के विसर्जन के दौरान पुलिस ने युवकों पर बल प्रयोग किया। इससे भीड़ उग्र हो गई और पुलिस और लोगों में भिड़ंत हो गई।

बचाव करते हुए पुलिस ने फायरिंग की जिसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। गोली लगने से कई लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। 

हालांकि डीएम राजेश मीणा और और एसपी लिपि सिंह ने इस घटना पर सफाई देते हुए दो अलग-अलग वीडियो क्लिप जारी किए। एसपी लिपि सिंह ने कहा कि विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में करीब 20 सुरक्षा बल के जवान घायल हो गए, एक एसएचओ स्तर के अधिकारी का सिर फट गया।

एसपी ने बताया पथराव के बाद असामाजिक तत्वों ने गोलीबारी भी की जिसमें एक युवक की मौत हो गई। डीएम राजेश मीणा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। बताया कि सभी मूर्तियों का विसर्जन हो गया है। इधर सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो और कमेंट पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।