
भतौड़िया: दो बदमाशों के गुट आपस में टकराए, 50 राउंड फायरिंग से दहला इलाका
जमीन विवाद में टकराव, खूनी रंजिश की आशंका, महिला घायल नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसुदनपुर
नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतौड़िया गांव स्थित पूरब टोला में सोमवार शाम को दो बदमाशों के गुटों का आपस में ही टकराव हो गया। दोनों पक्षों के बीच करीब 50 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। अचानक शुरू हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते पुलिस पहुंची। वहीं घटना में एक महिला राहगीर को गोली का छर्रा लगने से घायल होने की सूचना है। हालांकि घायल महिला अबतक पुलिस के सामने नहीं आयी है। जानकारी के मुताबिक घटना जमीन विवाद से जुड़ी है। भतौड़िया में जमीन कारोबारी ने प्लाटिंग की थी।

जिससे रंगदारी मांगने गांव के ही एक ही बदमाश युवक का बेटा पहुंच गया था। उक्त कारोबारी ने उसके डर से दूसरे पक्ष के बदमाश को कारोबार में साथ कर लिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बदमाशों के बीच टकराव हुआ और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। एक पक्ष के बदमाश पर जहां पूर्व में कई थाने में मामले दर्ज हैं, वहीं दूसरे पक्ष के बदमाश हाल के दिनों में चर्चित हुए हैं। कुछ बदमाश हाल के दिनों में ही जेल से छूटकर बाहर आए हैं। करीब एक डेढ़ घंटे तक हुई फाइरिंग से भतौड़िया के लोग दहशत में आ गए। गोलीबारी के बाद आगे खूनी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन कोई पक्ष सामने नहीं आया। न ही घटनास्थल से कोई खोखा बरामद हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




