खगड़िया: सदर अस्पताल खगड़िया का सीएस ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

सिविल सर्जन डॉ रमेंद्र कुमार ने शनिवार को सदर अस्पताल खगड़िया का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया, मरीजों से बातचीत की और चिकित्सकों को बेहतर इलाज एवं समय पर दवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों की सुविधा की समीक्षा की गई।

खगड़िया: सदर अस्पताल खगड़िया का सीएस ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

खगड़िया से रवि शंकर की रिपोर्ट सिविल सर्जन डॉ रमेंद्र कुमार ने शनिवार को सदर अस्पताल खगड़िया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए विभिन्न वार्ड, इमरजेंसी कक्ष, दवा वितरण केंद्र, भंडार कक्ष समेत अन्य विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के बेहतर इलाज और समय पर दवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में साफ-सफाई व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों की सुविधा एवं अस्पताल की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।

सिविल सर्जन ने संबंधित कर्मियों को अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने इमरजेंसी सेवा को हर समय सक्रिय रखने, आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने तथा अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने की बात कही। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर ड्यूटी करने एवं कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन से जुड़े कई स्वास्थ्य कर्मी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।