एसपीएल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में चिराग 11 और ट्रिपल एक्स कहलगांव टीम विजयी

Mar 07, 2026 01:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कहलगांव में आयोजित एसपीएल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में चिराग 11 ने आरडीएक्स 11 को हराया, जिसमें रॉबिन ने 94 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। दूसरे मैच में ट्रिपल एक्स कहलगांव ने चिराग 11 को चार रन से हराकर जीत हासिल की, प्रभात मैन ऑफ द मैच बने।

एसपीएल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में चिराग 11 और ट्रिपल एक्स कहलगांव टीम विजयी

कहलगांव, निज प्रतिनिधि उच्च विद्यालय मथुरापुर के खेल मैदान में आयोजित एसपीएल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को दो लीग मैच खेले गए, जिसमें चिराग 11 और ट्रिपल एक्स कहलगांव की टीम ने जीत दर्ज की।पहला मैच आरडीएक्स 11 और चिराग 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर चिराग 11 की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरडीएक्स 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चिराग 11 की टीम ने 9.1 ओवर में सात विकेट खोकर 144 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

चिराग 11 के रॉबिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।दूसरा मैच ट्रिपल एक्स कहलगांव और चिराग 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर चिराग 11 की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रिपल एक्स कहलगांव की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिराग 11 की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी और चार रन से मैच हार गई। विजेता टीम के प्रभात को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका रंजीत और नजरुल इस्लाम ने निभाई, जबकि कमेंट्री अमित चौबे और अनिल राय ने की। स्कोरर की जिम्मेदारी रितेश और राजा बाबू ने संभाली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।