विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
भागलपुर। होली कॉन्वेंट मोअज्जमचक में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 22 Jan 2023 01:13 AM
ऐप पर पढ़ें
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
भागलपुर। होली कॉन्वेंट मोअज्जमचक में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने तरह-तरह के मॉडल बनाये। इसमें कक्षा आठ के अलहम और शाना ग्रुप ने मिसाइल, कक्षा सात की फलक और नफीशा ग्रुप ने रॉकेट, कक्षा छह की मुस्कान और दिलशाद ग्रुप ने जू मॉडल आदि बनाये। इसके अलावा कृषि, वन, जानवर, घरेलू पशु, वायु प्रदूषण आदि पर अन्य बच्चों ने मॉडल बनाये थे। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल रजाउर रहमान खान, शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
