Bhagalpur News: सड़क हादसे में बच्चा जख्मी, सड़क जाम
Bhagalpur News: तुनियाही-कुम्हराघाट पथ पर शुक्रवार को एक बच्चे को तेज गति से आ रहे बाइक से चोट लग गई। बच्चे को अस्पताल भेजा गया। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने मुख्य पथ को जाम कर दिया और शराब ले जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आश्वासन देकर जाम हटवाया और मामले की छानबीन कर रही है।

Bhagalpur News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। तुनियाही-कुम्हराघाट पथ में शुक्रवार को वाहन की ठोकर से एक बच्चा जख्मी हो गया। जख्मी बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सहरसा-सुपौल मुख्य पथ को तुनियाही के पास जाम कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही बिहरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों से वार्ता शुरू की। स्थानीय लोगों का आरोप था कि तुनियाही-कुम्हराघाट सड़क से अक्सर कारोबारी तेज गति से देसी शराब लेकर गुजरते हैं। इस कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर भी एक कारोबारी बाइक से देसी शराब लेकर तेज गति से जा रहा था।
इसी दौरान उत्पाद विभाग की गाड़ी उसका पीछा कर रही थी। जाफरी के पास सड़क किनारे खड़े एक बच्चे को बाइक की ठोकर लग गई, जिससे वह जख्मी हो गया।स्थानीय लोगों ने सड़क से तेज गति से शराब ले जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग की। बिहरा थाना पुलिस ने लोगों की समस्या के समाधान का आश्वासन देकर करीब डेढ़ घंटे से जारी जाम हटवाया। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


