किशनगंज: मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र में जगी विकास की उम्मीद

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ठाकुरगंज आगमन से क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जागी हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल कॉलेज निर्माण और अनुमंडल का दर्जा देने की मांग की है। रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से यातायात में सुधार की उम्मीद है।

किशनगंज: मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र में जगी विकास की उम्मीद

ठाकुरगंज, निज संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित ठाकुरगंज आगमन को लेकर क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जागी हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा से ठाकुरगंज को कई महत्वपूर्ण सौगात मिलने की आशा जताई है। नगर पंचायत ठाकुरगंज के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, भाजपा नेता सह पार्षद अमित सिन्हा, भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण सिंह, भाजपा नेता राजेश करनानी तथा अनिल महराज ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान ठाकुरगंज में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए मेडिकल कॉलेज निर्माण का शिलान्यास किया जाता है तो इससे पूरे सीमावर्ती क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता है, ऐसे में मेडिकल कॉलेज बनने से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी।जनप्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि ठाकुरगंज को अनुमंडल का दर्जा दिया जाना वर्षों पुरानी मांग रही है। यदि मुख्यमंत्री इस मांग को स्वीकार करते हैं तो प्रशासनिक कार्यों के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास भी तेजी से होगा।इसके अलावा सभी नेताओं ने ठाकुरगंज में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि शहर में रेलवे क्रॉसिंग के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है। रेलवे ओवरब्रिज बनने से यातायात व्यवस्था सुगम होगी और जाम की समस्या से स्थायी समाधान मिल सकेगा। नेताओं ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा ठाकुरगंज के विकास के लिए नई दिशा और गति प्रदान करेगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।