ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरप्लास्टिकमुक्त भागलपुर के लिए चैंबर ने निकाली पदयात्रा

प्लास्टिकमुक्त भागलपुर के लिए चैंबर ने निकाली पदयात्रा

भागलपुर, वरीय संवाददाता शहर में प्लास्टिक मुक्त अभियान में अब व्यापारिक संगठन आगे आने...

प्लास्टिकमुक्त भागलपुर के लिए चैंबर ने निकाली पदयात्रा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 12 Jul 2022 01:51 AM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर, वरीय संवाददाता

शहर में प्लास्टिक मुक्त अभियान में अब व्यापारिक संगठन आगे आने लगा है। सोमवार को ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने खलीफाबाग चौक से प्लास्टिकमुक्त भागलपुर बनाने के उद्देश्य से पदयात्रा निकाली। जो वेरायटी चौक होते हुए स्टेशन चौक पर पहुंची। अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हर मुहिम को सफल बनाना चैंबर की प्राथमिकता रहेगी और आगे भी इस तरह का जागरूकता अभियान जारी रहेगा।

महासचिव सीए पुनीत चौधरी ने बताया कि पदयात्रा के दौरान बाजार में पंपलेट का वितरण किया गया। जिसमें प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही हवाई सेवा भागलपुर से जल्द शुरू करने की मांग की गयी। पीआरओ दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्य बाजार स्थित व्यापारियों द्वारा इस मुहिम का लगातार समर्थन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का संयोजक ओमप्रकाश कानोडिया, प्रदीप जैन, अनिल खेतान, मनीष अग्रवाल, आशीष सर्राफ को बनाया गया था। पदयात्रा में डॉ. पंकज टंडन, सुमित जैन, सूरज सिंघानिया, कमलेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें