ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरछठ घाटों पर तीन महिलाओं की चेन चोरी

छठ घाटों पर तीन महिलाओं की चेन चोरी

 कहलगांव संवाद सूत्र   कहलगांव घाटों पर  पुलिस के तमाम सुरक्षा बंदोबस्त को धता बताते...

छठ घाटों पर तीन महिलाओं की चेन चोरी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 01 Nov 2022 01:52 AM
ऐप पर पढ़ें

 कहलगांव संवाद सूत्र 

 कहलगांव घाटों पर  पुलिस के तमाम सुरक्षा बंदोबस्त को धता बताते चोरों ने शहर के छठ घाटों से तीन  महिलाओं के गले से सोने की चेन की चोरी व छिनतई कर ली। उक्त घटना राजघाट और जागेश्वर नाथ महादेव मंदिर  घाटों पर सोमवार सुबह हुई।

शहर के एक निजी स्कूल की संचालिका शीला रानी के तीन भर का सोने का हार  और  पीहू  कुमारी का मठिया का  छिनतई व  चोरी कर ली गई।  वही ं देवघर से छठ पूजा में अपने बेटी के घर पहुंची बीना गुप्ता का चेन महिला चोर ने  काटकर आधा लेकर भाग गई।

शीला रानी ने बताया कि छठ प्रतिमा के सामने प्रसाद ले रही थी। एक युवक गले का हार छीन कर भाग गया। वहीं देवघर की बीना गुप्ता ने बताया कि जागेश्वर नाथ मंदिर में जल अर्पण के समय एक महिला ने  उसका चेन काटकर भाग गई। हालांकि बीना देवी की सक्रियता की वजह से आधा चेन लेकर ही भाग सकी।  थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि  किसी महिला एवं उनके परिजन द्वारा  चोरी  व छिनतई की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें