किशनगंज: बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए समय पर सुरक्षा का संकल्प
किशनगंज में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान चल रहा है। सरकार ने 18,085 बालिकाओं को नब्बे दिनों में टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा है। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से हर बालिका को टीकाकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर एक गंभीर विषय है, जिसकी मुख्य वजह मानव पेपिलोमा विषाणु संक्रमण होता है। यह संक्रमण प्रारंभिक अवस्था में बिना लक्षण के विकसित होता है और समय के साथ गंभीर रूप ले सकता है। ऐसे में समय रहते बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है। इसी उद्देश्य से एचपीभी गार्दशील वैक्सीन को बालिकाओं के लिए एक सशक्त सुरक्षा कवच के रूप में लागू किया गया है। सरकार द्वारा अठारह हजार पचासी बालिकाओं को नब्बे दिनों के भीतर इस टीकाकरण से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
वर्तमान परिस्थितियों में यह अभियान केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित करने की एक दूरदर्शी पहल बन चुका है। इसी लक्ष्य को गति देने और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए जिले में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर बैठक: आशा कार्यकर्ताओं के साथ बनी रणनीतिजिले के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर आशा कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में टीकाकरण अभियान को और तेज करने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रत्येक पात्र बालिका की पहचान, घर-घर संपर्क, अभिभावकों को जागरूक करने और किसी भी प्रकार की भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया। आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र में एक भी बालिका को टीकाकरण से वंचित न रहने दें और शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करें।अभियान की प्रगति: लक्ष्य की ओर मजबूत कदमजिले में अठारह हजार पचासी बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरुद्ध अब तक पांच सौ उनतालीस बालिकाओं को टीका लगाया जा चुका है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि अभियान ने अब गति पकड़ ली है और समाज में जागरूकता लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों और समुदाय स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक बालिकाओं को इस सुरक्षा कवच से जोड़ा जा सके।हर घर तक पहुंचे यह सुरक्षा कवचजिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि पांच सौ उनतालीस बालिकाओं का टीकाकरण इस अभियान की सकारात्मक प्रगति को दर्शाता है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र बालिका तक यह टीका पहुंचे। आशा कार्यकर्ताओं और अभिभावकों के सहयोग से हम शत-प्रतिशत लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।जागरूकता से ही बनेगा सुरक्षित समाजसिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने कहा कि यह अभियान हमारी बेटियों के जीवन की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। जिस प्रकार से टीकाकरण की संख्या में वृद्धि हो रही है, वह उत्साहजनक है। सभी अभिभावकों से अपील है कि वे आगे आएं और अपनी बालिकाओं को यह टीका अवश्य दिलवाएं, ताकि हम मिलकर एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण कर सकें।जनभागीदारी से बनेगा जनआंदोलनजिलाधिकारी विशाल राज ने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब समाज का हर वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएगा। जिस प्रकार से टीकाकरण में वृद्धि हो रही है, वह सराहनीय है। सभी से अपील है कि वे इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दें और अधिक से अधिक बालिकाओं को इससे जोड़ें। जिले में चल रहा यह अभियान अब एक मजबूत दिशा में आगे बढ़ रहा है। आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से यह स्पष्ट हो रहा है कि शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य दूर नहीं है। आइए, हम सभी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बालिका इस आवश्यक टीकाकरण से वंचित न रहे और हर बेटी सुरक्षित, स्वस्थ और सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


