मधेपुरा : जनगणना रिपोर्ट संकलन में जुटा प्रशासन
जनगणना कार्य का पहला चरण अंतिम दौर में है। सभी पंचायतों में तैयारियां की गई थीं। 202 प्रगणक और 30 पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। 2 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण और आंकड़ों का संग्रह किया गया। जबकि प्रगणकों को मानदेय नहीं मिला है, प्रशासनिक स्तर पर जल्द भुगतान की उम्मीद है।

पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य का पहला चरण अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। प्रशासन की ओर से सभी पंचायतों में इस कार्य को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गयी थी। जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 202 प्रगणक और 30 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। जबकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल तैनाती के लिए 20 प्रगणक और तीन पर्यवेक्षकों को रिजर्व में रखा गया था। प्रतिनियुक्त सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने पोषक क्षेत्र में पहुंचकर निर्धारित कार्य पूरा कर चुके हैं। अब अंतिम रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।
जनगणना कार्य की जानकारी
जानकारी के अनुसार दो मई से 30 मई तक संचालित प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण, नजरी नक्शा तैयार करने और विभिन्न आवश्यक आंकड़ों के संग्रह का कार्य किया गया। इसके बाद घर-घर जाकर मकानों का सत्यापन और सूचीकरण भी पूरा किया गया। बीडीओ सह जनगणना चार्ज अधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने जिम्मेदारीपूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि नजरी नक्शा तैयार करने और मकान सूचीकरण सहित अन्य कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। अब सभी रिपोर्ट का अंतिम निरीक्षण किया जा रहा है।
भुगतान की समस्या
दूसरी तरफ जनगणना कार्य अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को मानदेय नहीं मिल पाया है। कर्मियों का कहना है कि लगातार क्षेत्र में मेहनत करने के बाद भी भुगतान नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर जल्द भुगतान की उम्मीद जतायी जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


