सहरसा: 2 मई से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण

Apr 04, 2026 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सहरसा में 2 मई से जनगणना का पहला चरण शुरू होगा। इस प्रक्रिया में मकान और परिवार की जानकारी ली जाएगी। सरकार ने 33 प्रश्नों का सेट जारी किया है, जिसमें मकान संख्या, निर्माण सामग्री, परिवार की संख्या, और घरेलू आवश्यकताओं से संबंधित सवाल शामिल हैं। स्व-गणना के लिए ऑनलाइन पोर्टल 17 अप्रैल से उपलब्ध होगा।

सहरसा: 2 मई से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण

सहरसा, नगर संवाददाता। देश मे एक अप्रैल से जनगणना का पहला चरण शुरू हो गया है। सहरसा में 2 मई से यह प्रक्रिया शुरू होगी। इस चरण में मकान और परिवार की जानकारी ली जाएगी। इसके लिए सरकार ने मकान सूचीकरण और आवास गणना के दौरान पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों का एक सेट जारी किया है। जनगणनाकर्मी भवन संख्या (नगरपालिका या स्थानीय प्राधिकरण या जनगणना संख्या), जनगणना मकान संख्या और फर्श, दीवारों और छत के निर्माण में प्रयुक्त मुख्य सामग्री जैसी जानकारी एकत्र करेंगे। वे मकान के उपयोग और स्थिति का भी रिकॉर्ड रखेंगे और उसे एक गृह संख्या आवंटित करेंगे।

जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण के दौरान नागरिकों से कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे ।सभी प्रश्नों का सही उत्तर देना धारा 8 के अंतर्गत अनिवार्य है। सहरसा में जनगणना 2 मई से 31 मई के बीच होगा। इससे पहले 17 अप्रैल से 1 मई के बीच स्व-गणना के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर डिटेल दे सकेंगे। ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप हिंदी और अंग्रेजी सहित 16 भाषाओं में मिलेगा।घर के संबंध में प्रश्न: घर के सबंध में मकान नंबर, जनगणना मकान संख्या, घर किस फर्श का है?, घर के दीवाल की सामग्री, घर के छत की सामग्री, घर का उपयोग, घर की स्थिति पुछी जाएगी। परिवार के संबंध में परिवार की संख्या, घर में कितने जन रहते हैं?, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, परिवार के मुखिया की जाति (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य), घर स्वयं के नाम/किराया पर, घर में कितने कमरे हैं? घर में कितने विवाहित परिवार रहते हैं की जानकारी ली जाएगी। घर की बुनियादी जरुरतें के सबंध में, पेयजल का स्रोत, पेयजल की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, शौचालय की सुलभता, किस प्रकार का शौचालय ?, गंदे पानी का निकास, स्नानगृह की उपलब्धता, रसोईघर की उपलब्धता (एलपीजी /पीएनजी), खाना पकाने का मुख्य साधन (फ्यूल), परिवार के खाने का मुख्य अनाज का प्रश्न पुछा जाएगा। घरेलु उपकरणों में रेडियो, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप/कंप्यूटर, टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन, साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड, कार/जीप/वैन और मोबाइल नंबर(केवल जनगणना संबंधी सूचना हेतु)से सबंधित सवाल पूछा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।