विवाह पंचमी आज, श्रीराम–सीता विवाह उत्सव के लिए शहर के मंदिर में तैयारी पूरी

विवाह पंचमी आज, श्रीराम–सीता विवाह उत्सव के लिए शहर के मंदिर में तैयारी पूरी

संक्षेप:

घरों में भी होगी पूजा, सुनी जाएगी राम सीता विवाह की कहानी भागलपुर,

Nov 24, 2025 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विवाह पंचमी के अवसर पर मंगलवार को शहर के श्रीराम-जानकी मंदिर बाटा गली, बूढ़ानाथ, जगन्नाथ मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिरों में सजावट से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली गई है। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि विवाह पंचमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था। इसलिए इस तिथि को दांपत्य सुख, शांति और समृद्धि की कामना के लिए पूजा-अर्चना करती है। उन्होंने बताया कि मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि सोमवार शाम 6:30 बजे से शुरू होकर मंगलवार शाम 7:25 बजे तक रहेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मान्यता है कि इस दिन श्रीराम–सीता के विवाह प्रसंग का पाठ करने और पूजा-उपवास से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं तथा वैवाहिक जीवन में सौहार्द बढ़ता है। सुबह में राम-सीता प्रतिमा का गंगा स्नान कराकर शाम में विवाह कार्यक्रम होगा संपन्न राम-जानकी मंदिर के पंडित कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह आठ बजे श्रीराम और माता सीता की प्रतिमा का शृंगार पूजन शुरू होगा और विवाह कार्यक्रम संपन्न होगा। वहीं, नया बाजार चौक के समीप जगन्नाथ मंदिर में भी विवाह उत्सव के साथ भजन संध्या का आयोजन होगा।