लखीसराय: भगवान परशुराम की जयंती आज, ब्राह्मण समाज को किया गया आमंत्रित

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

लखीसराय में 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। ब्राह्मण स्वाभिमान संघ ने जिले के सभी ब्राह्मण परिवारों को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम में पूजा, भजन-कीर्तन और समाज की एकता पर चर्चा होगी। आयोजकों का उद्देश्य ब्राह्मण समाज को एकजुट करना और सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण करना है।

लखीसराय: भगवान परशुराम की जयंती आज, ब्राह्मण समाज को किया गया आमंत्रित

लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट ब्राह्मण स्वाभिमान संघ कार्यालय लखीसराय में आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर जिले भर के ब्राह्मण समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और आयोजन समिति द्वारा व्यापक स्तर पर लोगों को सूचना दी जा रही है। इस संबंध में ब्राह्मण स्वाभिमान संघ के सदस्य निर्मल कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जयंती ब्राह्मण समाज के लिए विशेष महत्व रखती है, इसलिए इस दिन अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और समाज की एकता एवं जागरूकता से जुड़े विषयों पर चर्चा भी होगी। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ब्राह्मण समाज को एकजुट करना और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाना है। निर्मल कश्यप ने जिले के सभी ब्राह्मण परिवारों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण होता है। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।