Bhagalpur News: जमुई : अपराजिता आवासीय विद्यालय में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव
Bhagalpur News: गिद्धौर के अपराजिता आवासीय विद्यालय में जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्सव मनाया। संस्थापक अरुण कुमार सिन्हा ने पूजा की और कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने कृष्ण-राधा के वेशभूषा में नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। विद्यालय के अधिकारियों ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला।

Bhagalpur News: गिद्धौर (जमुई) से सुमन सौरव की रिपोर्ट प्रखंड के अपराजिता आवासीय विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालयी बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ जन्माष्टमी उत्सव मनाया। इस मोके पर विद्यालय के संस्थापक अरुण कुमार सिन्हा द्वारा सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करके विधिवत जन्माष्टमी महोत्सव की शुरुआत की गई इस दौरान विद्यालय परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम में नन्हे बच्चे राधा कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में सजकर पहुंचे। बच्चों ने कृष्ण भक्ति गीतों पर नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की अदाओं और प्रस्तुतियों ने कार्यक्त्रम को यादगार बना दिया।
विद्यालय निदेशक आशीष कुमार सिन्हा एवं सचिव गरिमा सिन्हा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें उत्साह और रचनात्मकता का विकास करते हैं। इस अवसर पर कार्यक्त्रम को सृष्टि कुमारी, प्रीति कुमारी, सोहित कुमार, साक्षी कुमारी, पीयूष कुमार, वर्षा कुमारी, बिंदिया कुमारी, राज कुमार ने कार्यक्त्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।


