Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCelebration of Guru Nanak Dev Ji s 556th Birth Anniversary in Kishanganj
किशनगंज: धूमधाम से मनाया गया गुरुनानक जयंती

किशनगंज: धूमधाम से मनाया गया गुरुनानक जयंती

संक्षेप:

किशनगंज में गुरुनानक देव जी की 556वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी और भव्य दरबार सजाया गया। दिनभर कीर्तन और लंगर का आयोजन हुआ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने भी गुरुद्वारे में मत्था टेका और सभी से अच्छे कर्म करने की अपील की।

Wed, 5 Nov 2025 05:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

किशनगंज। एक संवाददाता सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी की 556 वीं जयंती सह प्रकाश पर्व बुधवार को किशनगंज शहर के महावीर मार्ग स्थित गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा में गुरुग्रंथ साहिब का भव्य दरबार सजाया गया था। जहां सुबह से मत्था टेकने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। दिनभर सिख श्रद्धालु के अलावे अन्य समाज के लोगों ने भी गुरु दरबार में पहुंचकर मत्था टेका और अपनी हाजरी लगाई। इस अवसर पर पूरे गुरुद्वारा परिसर को फुलमाला एवं लाईिंटग से आकर्षक रुप से सजाया गया था। इस अवसर पर अखंड पाठ का समापन हुआ एवं कीर्तन दरबार सजा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जहां रागी जत्था ने अपने भजन कीर्तन की प्रस्तुती देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया गया। जिसमें सिख समुदाय के अलावे अन्य समाज से भी लोगों ने हिस्सा लिया। गुरुद्वारा में पहुंचे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने मत्था टेका। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव जी के जीवनी से प्रेरणा लेकर जीवन को धन्य बना सकते हैं। आज के दिन सभी को अच्छा कर्म करने का संकल्प लेना चाहिये। अपने अहंकार का त्याग करें। आज के दिन गुरुनानक देवजी महाराज से यही मांगे। वहीं गुरुद्वारा में कई गणमान्य लोग पहुंचे थे। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंध कमिटी के अध्यक्ष लक्खा सिंह, सचिव सूरज सिंह, गगन दीप सिंह आदि ने आये हुए सभी लोगों का अभिनंदन किया। इस मौके पर अध्यक्ष लक्खा सिंह, सचिव सूरज सिंह, नरेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह,अजीत सिंह बावेजा, अजीत सिंह, अमरदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, गगनदीप सिंह, बलदेव सिंह, अमनदीप सिंह सहित सिख समाज के लोग मौजूद थे।