Bhagalpur News: शाहकुंड में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: शाहकुंड में स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका इंटर स्कूल में राष्ट्रकवि गोपाल सिंह नेपाली की 115वीं जयंती का समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मो. इरफान की अध्यक्षता में इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई, साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। शिक्षिकाओं ने उनकी सराहना की।

Bhagalpur News: शाहकुंड। शब्दयात्रा भागलपुर के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका इंटर स्कूल शाहकुंड में राष्ट्रकवि गोपाल सिंह नेपाली की 115वीं जयंती-मास समापन समारोह का आयोजन प्रधानाध्यापक डॉ. मो. इरफान की अध्यक्षता में किया गया। हिन्दी शिक्षिका डॉ. नीतू कुमारी के संचालन में गोपाल सिंह नेपाली के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया और इनके जीवन और साहित्य संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। मौके पर चंदा कुमारी, जूही कुमारी, श्वेता कुमारी आदि उपस्थित शिक्षिकाओं ने भी उनकी सराहना की।


