मुंगेर: हवेली खड़गपुर में श्रद्धा भाव से याद किए गए डॉ. भीमराव अंबेडकर

Apr 14, 2026 06:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

खड़गपुर में विभिन्न संगठनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में एसडीएम राजीव रोशन और अन्य नेताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्यों को नमन किया। जवाहर नवोदय विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं रखी गईं।

मुंगेर: हवेली खड़गपुर में श्रद्धा भाव से याद किए गए डॉ. भीमराव अंबेडकर

हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न संगठन और संस्थाओं की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नगर के आंबेडकर चौक पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया और बाबा साहब के कृतित्व को नमन किया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार रजक, हरि सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र राम, राजद प्रखंड अध्यक्ष विपिन खिरहरी, हेब्रोन मिशन स्कूल के प्राचार्य पीसी प्रसाद, वार्ड सदस्य श्यामसुंदर दास, जीवन मांझी, भाजपा नेता ओमप्रकाश साहनी, उपमुख्य पार्षद दीपक यादव, प्रभाकर कुमार भारती, रविंद्र कुमार रवि, संजय कुमार, पंकज कुमार पवन, ओम प्रकाश निराला, अशोक पासवान, विनय कुमार एवं अशोक कुमार, रेखा सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

एसडीएम राजीव रोशन ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जवाहर नवोदय विद्यालय रमनकाबाद में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई प्राचार्य अरुण कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं बिहार दलित विकास समिति, गोबड्डा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभात फेरी के साथ-साथ बच्चों के बीच अंबेडकर जी की जीवनी पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी सिस्टर एंजेला, संतोष कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। झील पथ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भी अंबेडकर जयंती मनाई गई। साथ ही नगर भाजपा की ओर से नगर अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी की अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती मनाई गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।