अररिया : सत्संगियों की बैठक में श्री बड़दा के जन्मोत्सव कार्यक्रम की चर्चा

Nov 24, 2025 05:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

फारबिसगंज में श्रीश्रीबड़दा के जन्मदिवस के अवसर पर एक बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी 14 दिसंबर को परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचंद्रजी का 138 वां वार्षिक जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। सत्संग में भजन कीर्तन और आचार्य देव के जीवन पर चर्चा हुई। सभी सत्संगी उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण देंगे।

अररिया : सत्संगियों की बैठक में श्री बड़दा के जन्मोत्सव कार्यक्रम की चर्चा

फारबिसगंज, एक संवाददाता। श्रीश्रीबड़दा के जन्मदिवस के अवसर पर परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर के अनुयायी सत्संगियों की एक बैठक सह सत्संग स्थानीय आईटीआई नजदीक स्थित सत्संग केंद्र में रविवार की संध्या आयोजित किया गया। जिसमें परमपूज्यपाद श्रीश्रीआचार्यदेव के आशीर्वाद एवं सर्वसम्मति से आगामी 14 दिसंबर रविवार को परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचंद्रजी का 138 वां वार्षिक जन्मोत्सव सत्संग केंद्र फारबिसगंज में धूमधाम से भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। स्थानीय ऋत्विक श्रीसमीर दा ने बताया की इस बार का उत्सव सत्संग के प्रधान आचार्यदेव के निर्देशानुसार बड़े ही भव्य तरीके से मनाया जायगा। जिसमें सभी सत्संगी ठाकुरजी का प्रेम का सन्देश लेकर इस अंचल में डोर-टू -डोर अभियान चलाकर उत्सव में आने का निमंत्रण देंगे एवं एक दूसरे को आने के लिए प्रेरित करेंगे।

बैठक के पूर्व भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें आयुष झा,बैद्यनाथ राय, भानु दा द्वारा एक से एक भजन कीर्तन प्रस्तुत किए गए। समीर दा, किशन कुमार, निकेश आसुतोष झा आदि वक्ताओं द्वारा सत्संग के प्रधान आचार्य देव श्रीश्रीबड़दा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। किशन महाराज दा ने बताया की जो खुद के आचरण द्वारा समाज जो जीने की सही राह दिखातें हैं वही आचार्य होते हैं। श्रीश्रीबड़दा ने अपना सम्पूर्ण जीवन मानव उत्थान में समर्पित किया था। बैठक सह सत्संग में समीर कुमार दे,भानु सिंह,विजय कान्त झा,वीरेंद्र मंडल ,राजाराम राय,भूपेंद्र यादव, शिव कुमार अग्रवाल,विजय भगत,पुनीत अग्रवाल, बैद्यनाथ राय,किशन कुमार,विकास भारती, सुरेश राय, अनिरुद्ध जायसवाल, नीकु झा, अचीतानंद भगत, भवेश झा, सुनील राम, योगेंदर राम, ओम साह,देव नारायण साह, संतोष वर्मन, पूनम भगत, अन्नपूर्णा अग्रवाल, पूजा देवी, कल्पना ठाकुर, मीणा देवी सहित बड़ी संख्या में सत्संगी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।