Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCelebration of 100 Years of CPI in Sonkhar Aliganj with Call for Unity Against Fascism
जमुई: अलीगंज में भाकपा का शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया

जमुई: अलीगंज में भाकपा का शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया

संक्षेप:

अलीगंज के मध्य विद्यालय सोनखार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का शताब्दी समारोह मनाया गया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता नवल किशोर सिंह ने पार्टी के संघर्षों की चर्चा की और फासीवाद तथा साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकता का आह्वान किया। जिला सचिव सुनील सिंह ने सदस्यों को बधाई दी और 22 जनवरी को प्रदर्शन की घोषणा की।

Jan 18, 2026 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

अलीगंज निज संवाददाता प्रखण्ड क्षेत्र के मध्य विद्दालय सोनखार अलीगंज के प्रांगण में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया ।झंडोत्तोलन सह कार्यक्रम की अध्यक्षता का0 युमना प्रसाद महतो,कमनियुस्ट पार्टी का झंडा गीत ,का0 सुनील सिंह जिला सचिव जमुई, कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह की शुरुआत की गई।उद्घाटन भाषण सी पी आई के वरीय नेता श्री नवल किशोर सिंह पूर्व जिला सचिव ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते करते हुए कामरेड नवल सिंह ने कहा कि भाकपा की स्थापना 26 दिसम्बर 1925 को कानपुर में आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक अधिवेशन के बाद हुई थी, अपनी स्थापना काल से अब तक पार्टी ने किंतने उतार-चढ़ाव देखे,पार्टी के संघर्षों के उल्लेख करते हुए बढ़ते फासीबाद ,और साम्प्रदयिक ताकतों के विरुद्ध संघर्ष तेज कर वाम एकता को मजबूत करने का आह्वाह्न किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिला सचिव सुनील सिंह ने पार्टी के 100 वर्ष पूरे होने पर सदस्यों को बधाई देते हुए कमनियुस्ट आंदोलन को नए सिरे से कई ज्वलंत समस्याओं के साथ जनता के बीच ले जाना है। सभी लाल झंडे वालो को एक सूत्र में बंधकर जनहित सेजुड़े मुद्दे को लेकर सड़क से संसद तक ले जाना है। इस कार्यक्रम को अंचल सचिव सतेंद्र सिंह, कामरेड वीरेंद्र आदि कई लोगो ने सम्बोधित किया खेत मजदूर यूनियन के जिला नेता गजाधर रजक ,ने कहा कि पार्टी को जनहित से जुड़े समस्या, समाजिक मशनिरी में व्याप्त भ्र्ष्टाचार को जन जन तक पहुचाना है। इस मौके पर जिला नेता गोबन्द यादव, मुरारी,,सी पी एम नागेश्वर महतो, डॉ दिनेश,बालेश्वर चौधरी, अरविंद यादव, सफरु मांझी,सहित कई सदस्य उपस्थित थे। पार्टी नेताओं ने घोषणा की 22 जनवरी को विभीन जनसमस्याओं को लेकर पार्टी प्रखण्ड स्तर पर प्रदर्शन करेगी।