मुंगेर : पेंटिंग और कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
हवेली खड़गपुर में एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयंती और मातृ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई। मुख्य अतिथि कादम्बरी साहा ने टैगोर के आदर्शों पर प्रकाश डाला और माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में मां के प्रति प्रेम दिखाया।

हवेली खड़गपुर (मुंगेर) से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट शनिवार को नगर के चांदबली स्थान स्थित एससीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में विश्व कवि रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयंती और मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक विधान और हवन-पूजन से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की भूमि दात्री कादम्बरी साहा एवं प्राचार्य डॉ. सुभाष चन्द्रा ने गुरुदेव टैगोर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा भाव से नमन किया। इस अवसर पर विद्यालय की भूमिदाता कादम्बरी साहा ने कहा कि रवीन्द्र नाथ टैगोर का जीवन हमें राष्ट्रप्रेम और मानवता की प्रेरणा देता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जुड़ने और गुरुदेव के आदर्शों को जीवन में उतारने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों से भावुक होते हुए कहा कि मां संसार की सबसे बड़ी शक्ति है और उनका सम्मान ही सच्ची पूजा है। प्राचार्य डॉ. सुभाष चन्द्रा ने कहा कि टैगोर जी के विचार और मां के संस्कार ही एक सभ्य समाज की नींव रखते हैं। मातृ दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पेंटिंग और कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने सुंदर कलाकृतियों के माध्यम से मां के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


