
मुंगेर: भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाई गई महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती
गुरुवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रमनकाबाद में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न भाषाओं के प्रयोग, कहानी और भाषा वृक्ष निर्माण जैसे गतिविधियों में भाग लिया। प्राचार्य अरुण कुमार ने बहुभाषी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रमनकाबाद में भारतीय भाषा उत्सव के रूप में महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती उल्लास भाव के साथ मनाई गई। प्रातःकालीन सभा में महाकवि सुब्रमण्यम भारती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्षपांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया। साथ ही भारत की भाषिक विविधता के प्रति सच्चे सम्मान का भाव प्रदर्शित करते हुए सामूहिक शपथ लिया। सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषा वृक्ष का निर्माण, विभिन्न भाषाओं की लोकोक्तियों और मुहावरों के प्रयोग, एक कहानी अनेक भाषाएं, अपनी-अपनी भाषाओं की लिपियों में हस्ताक्षर जैसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य अरुण कुमार ने अपने संदेश में कहा कि बहुभाषी बच्चे अधिक तेजी से सीखते हैं और उनकी सीखने की क्षमता भी विकसित होती है। भारत में कई भाषाएं बोली जाती है। यह भाषाई विविधता देश को समृद्ध व सशक्त बनाती है। उन्होंने सभी भाषाओं की अपनी संस्कृति और गरिमा की चर्चा करते हुए उन सभी के सम्मान की जरूरत पर बल दिया। कार्यक्रम के संयोजन में नेहा कुमारी, केसी कुमार, राकेश कुमार, बलराम साहू, श्रद्धांजलि प्रधान, अजय कुमार, मनीष कुमार और एसके नीरज ने सराहनीय योगदान दिया। इस मौके पर संजय कुमार, सुजीत कुमार, बीएस ग्रेवाल, राजीव रंजन, दिलीप कुमार, राजीव कुमार, श्रीकांत वर्मा, आशुतोष कुमार सिंह, नीरज शांडिल्य, सबा कौसर, एसबी तिर्की, सुशील कुमार, कुलदीप मिश्रा, सुबोध कुमार, सुजीत चौबे, अभिषेक कुमार, कृष्णा रानी, विवेक रंजन, अशोक कुमार, विजय कुमार आदि समेत विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




