Bhagalpur News: मधेपुरा: मानव सेवा के रूप में मनाया गया जयंती समारोह
Bhagalpur News: मधेपुरा के बिहारीगंज में स्वर्गीय प्रकाश नारायण यादव की जयंती मानव सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि दी गई, जरूरतमंदों को अंगवस्त्र और साइकिल वितरित किए गए, और एक एंबुलेंस समर्पित की गई। उनके पुत्र ने पिता के सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Bhagalpur News: मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट बिहारीगंज से जिप सदस्य रहे स्वर्गीय प्रकाश नारायण यादव की जयंती शनिवार की शाम मानव सेवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। समारोह कार्यक्रम मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड 14 पंचगछिया में स्थित उनके स्मारक पर मनाया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी, मुरलीगंज नपं की मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि, पूर्व मुख्य पार्षद श्वतकमल बौआ सहित परिवार के सदस्यों ने स्वर्गीय प्रकाश नारायण यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद लगभग पांच सौ जरूरतमंद लोगों के बीच अंगवस्त्र वितरण किया, तथा 20 जरूरतमंदों को साइकिल भेंट की गई।
इस अवसर पर बिहारीगंज जिला परिषद क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए एक एंबुलेंस भी समर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वर्गीय प्रकाश नारायण यादव के पुत्र श्वेतकमल बोआ ने कहा कि उनके पिता हमेशा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए समर्पित रहे। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र के लोगों को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि पिता की स्मृति को जीवंत रखने और उनके सेवा भाव को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उनकी जयंती पर मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे । सभी ने स्वर्गीय प्रकाश नारायण यादव के व्यक्तित्व एवं समाज सेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


