लखीसराय: समाहरणालय में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती, डीएम ने विचारों को अपनाने का दिया संदेश
लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मंगलवार को डॉ.

लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीसी प्राची कुमारी ने की, जबकि जिलाधिकारी नीरज कुमार ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि हम सभी आज अंबेडकर जयंती मना रहे हैं, जिसका महत्व अत्यंत विशेष है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करते हुए भी समान अधिकारों के साथ जीवन जी पा रहे हैं, जिसका श्रेय डॉ. अंबेडकर को जाता है।
डीएम ने कहा कि बाबा साहेब को “आर्किटेक्ट ऑफ कॉन्स्टिट्यूशन” कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने भारतीय संविधान का निर्माण किया। इसी संविधान के कारण आज देश में समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे मूलभूत अधिकार सुनिश्चित हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के सबसे निचले तबके के उत्थान के लिए संघर्ष किया और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा। उनका मानना था कि जब तक विकास अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचेगा, तब तक वह अधूरा रहेगा ।डीएम नीरज कुमार ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जो आज भी समाज को दिशा दे रही है। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और लोगों से उनके विचारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डीडीसी सुमित कुमार, आपदा प्रभारी शशि कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, एसडीसी प्राची कुमारी तथा निर्वाचन शाखा के पंकज कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


