Bhagalpur News: साहित्यकार शरच्चंद्र चट्टोपाध्याय की मनाई जयंती
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: भागलपुर में शुक्रवार को बिहार बंगाली समिति, बरारी शाखा और अन्य संगठनों के सहयोग से साहित्यकार शरच्चंद्र चट्टोपाध्याय की 150वीं जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम मानिक सरकार गांगुली बाड़ी में आयोजित हुआ, जिसमें साहित्यिक चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल थे। उद्घाटन शिक्षा विशेषज्ञों और स्थानीय अधिकारियों ने किया।

Bhagalpur News: भागलपुर। बिहार बंगाली समिति, बरारी शाखा, भाषा-कृष्टि मिलन मेला एवं शरत द्वार निर्माण समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मानिक सरकार गांगुली बाड़ी में साहित्यकार शरच्चंद्र चट्टोपाध्याय की 150वीं जयंती मनाई गई। उनके ननिहाल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में साहित्यिक चर्चा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षाविद राजीव कांत मिश्रा, जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी अंकित कुमार, गोविंद अग्रवाल, श्वेता सुमन, आसिफ निसार, देबाशीष बनर्जी, विनोद अग्रवाल, कमल जायसवाल, संगीता दास और काकुली बनर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


