सीबीएसई रिजल्ट में भागलपुर रीजन के 85 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

ऋतिक को कॉमर्स संकाय में 96 प्रतिशत, श्रेया सिंह को साइंस में 95.6 प्रतिशत, शिवांगी

सीबीएसई रिजल्ट में भागलपुर रीजन के 85 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण

भागलपुर, वरीय संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को जारी हो गया। भागलपुर रीजन का रिजल्ट 85 प्रतिशत से अधिक रहा। दोपहर बाद जारी हुए रिजल्ट के बाद छात्रों ने सीबीएसई पोर्टल, उमंग एप और डिजिलॉकर के माध्यम से अपना रिजल्ट देखा। छात्रों के साथ उनके अभिभावक व शिक्षकगण भी रिजल्ट जानने को उत्सुक रहे। सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर सुमंत कुमार ने बताया कि बीते वर्षों की तरह इस बार भी जिले का रिजल्ट बेहतर रहा है। जिले में सीबीएसई से संबद्ध 36 विद्यालयों के परीक्षार्थियों ने नौ केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे।

परीक्षा का आयोजन इस वर्ष 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक हुई थी। 12वीं की परीक्षा में करीब 4250 परीक्षार्थियों ने भागीदारी की थी। परीक्षा के बाद पहली बार ऑनलाइन विधि से छात्रों की कॉपियों की जांच की गई। इससे रिजल्ट में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं हुई है।देर शाम जिले के सीबीएसई स्कूलों से मिली जानकारी के अनुसार दिशा न्यूक्लियस के ऋतिक को कॉमर्स संकाय में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं न्यू होराइजन की श्रेया सिंह को साइंस स्ट्रीम में 95.6 प्रतिशत अंक मिले। बिड़ला ओपन माइंड्स की दिव्य ज्योति को साइंस बायोलॉजी स्ट्रीम में 95 प्रतिशत अंक मिले। टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल के वाणिज्य संकाय में मो. नवाजुद्दीन को 92.6 प्रतिशत अंक मिला। टेक्नो मिशन की शिवांगी को कला संकाय में 86 प्रतिशत अंक मिले। वहीं बिड़ला ओपन माइंड्स के रौनक बाजोरिया को साइंस मैथमेटिक्स स्ट्रीम में 88 प्रतिशत अंक मिले। चौहान पब्लिक स्कूल के चिन्मय व आयुष को 94-94 प्रतिशत अंक मिले।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।