पहले दिन मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक की परीक्षा हुई

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

फोटो दो केंद्रों पर सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू 900 परीक्षार्थी

पहले दिन मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक की परीक्षा हुई

भागलपुर, वरीय संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा शुक्रवार से आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर और डीएवी पब्लिक स्कूल बरारी परीक्षा केंद्र पर शुरू हुई। परीक्षा का आयोजन एक पाली में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक हुई। शुक्रवार को छात्रों ने मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक की परीक्षा दी। शनिवार को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।दोनों केंद्रों पर करीब 900 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं 150 से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर सुमंत कुमार ने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा का आयोजन हुआ। नई शिक्षा नीति के तहत यह व्यवस्था सीबीएसई के माध्यम से लागू की गई है।

इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को अपने अंक में सुधार का मौका मिलेगा। कम से कम एक और अधिकतम तीन विषय की परीक्षा दे रहे हैं। वहीं कंपार्टमेंट कैटेगरी के छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 21 मई तक चलेगी। बता दें कि फरवरी में कक्षा 10वीं की मुख्य वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।